बिहार

जोगबनी के 12 वर्षीय हर्ष दुवे ने कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर शहर का मान बढ़ाया

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी के 12 वर्षीय हर्ष दुवे पिता अजय दुवे उर्फ खुशबू ने पटना में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर शहर के साथ जिला का नाम रोशन किया है। जानकारी अनुसार अररिया जिला कराटे एसोसिएशन शोटोकोन व फिट क्लब के नेतृत्व में पटना में 27 एवं 28 जनवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।

जिसमे बिहार सहित राजस्थान, झारखंड, यूपी, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एवं अन्य राज्यो के 2500 प्रतिभागी भाग लिया था। जिसमे अररिया के 10 प्रतिभागी गोल्ड सिल्वर और कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। इसी कब्जा में जोगबनी के हर्ष दुवे कांस्य पदक जीतने के बाद इसके मनोबल को ऊंचा करने के मकसद से बधाई देने का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वाले में जोगबनी नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रभात सिंह, युवा नेता विकास कुमार विक्की, जावेद खान, गुंजन सिन्हा, चितरंजन मंडल, इत्यादि लोग शामिल थे।

Related posts

पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एम आर आई सैन्टर सेंटर, गुरुविंदर सिंह ने उल्हासनगर के चार साहिबज़ादे सेंटर का किया दौरा

आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर होगा पटना जंक्शन के सब-वे का नामकरण

एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर जागरूकता के लिए वॉकेथॉन

error: