बिहार

10वीं एवं 12वीं के उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को समाजसेवी के द्वारा सम्मानित किया गया

मनेर(आनंद मोहन): रविवार को मनेर प्रखंड के किता 74 मध्य पंचायत के धज्वाटोला गांव में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कर्नल विनय सिंह ने की। मुख्य अतिथि बिहार राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य देवमुनि सिंह यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह ने 10वीं एवं 12वीं के छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया गया। गरीबों का मसीहा समाजसेवी दीपक यादव ने कहा कि छात्राओं को परिश्रम के बिना जीवन अधूरा है

इसलिए सबसे बड़ी पूंजी शिक्षा है। वहीं कार्यक्रम में दसवीं के उत्तीर्ण छात्रा भवानी टोला निधि कुमारी को साइकिल से सम्मानित किया गया और मनीष कुमार हाथी टोला के साइकिल , बैग, कलम सहित अन्य सामग्री से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र कुमार , रामानंद यादव , पारस राय, मिश्री राय, मेही राय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: