ताजा खबरेंबिहार

मैत्री क्रिकेट मैच में SGGS एकेडमी ने YAC को हरा दिया

PicsArt 12 13 07
[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(संवाददाता, न्यूज़ क्राइम 24): मंगल तालाब स्थित मनोज कमलिया स्टेडियम YAC एवं SGGS एकेडमी के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया. जिसमें SGGS अकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन का लक्ष्य रखा. जिसमे धीरज रिंकू ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 55 रन बनाए.  उधर YAC ने जवाब में कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाई और SGGS के विकाश कुमार के आगे एक न चली. इस तरह SGGS एकेडमी ने YAC को बड़े अंतर से हरा दिया. विकाश ने सीजन के पहले ही मैच में पांच विकेट अपने झोली में डाल लिए. बाद में विकाश और धीरज रिंकू को संयुक्त रूप से मैंन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं मैच के बाद मुख्यतिथि के रूप में आये राकेश कुमार यादव ने खिलाड़ियों के बीच जाकर पुरस्कार वितरण कर उनका हौसला बढ़ाया।

Related posts

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं