क्राइमताजा खबरेंबिहार

बच्चों को विवाद में दर्जनों राउंड चली गोली दो लोगों की मौत

PicsArt 03 30 11

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर अनुमंडल अंतर्गत में दो हत्या से पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करती है। शाहपुर थाना क्षेत्र के जमसौत पंचायत नीतीश आहार पर सोमवार की रात्रि गोलीबारी में दो व्यक्ति की मौत हुई मौत। अन्य कई लोग जख्मी है। जिसका इलाज चल रहा है। मृतक का नाम राजकुमार यादव , मनीष कुमार है। घटना के कारण बिनोद और मुन्ना के बच्चों की लड़ाई में हुई गोलीबारी। घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी की गई। घटनास्थल पर गोलीबारी से इलाकें में दहशत का माहौल है। दोनों पक्षों के तरफ से दर्जनों राउंड गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में एक पक्ष के तरफ से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये.

img 20210330 wa00329048860206314677238

जिसे इलाज के लिए हाईटेक और पटना पीएमसीएच भेजा गया है। शाहपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नीतीश आहार के पास देर रात बच्चे के विवाद और पूर्व के विवाद को लेकर मुन्ना यादव और बिनोद यादव के बीच में जमकर गोलीबारी की गई थी। जो राज कुमार और मनीष यादव को गोली लगी। जिसे घटना स्थल पर ही राज कुमार की मौत हो गई। और मनीष यादव का इलाज के क्रम में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में रो – रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर तनावपूर्ण का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!