बिहार

पूर्व मंत्री विजय सिन्हा चुने गए बिहार विधानसभा अध्यक्ष!

पटना(न्यूज़ क्राइम24): बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विजय सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गया है। बुधवार को इस संबंध में विधानसभा में मतदान हुआ।

विजय सिन्हा को 126 वोट मिले, जबकि आरजेडी के उम्मीदवार को 114 मत ही मिले। इस बीच, विधानसभा स्पीकर का चुनाव से पहले सियासी घमासान शुरू हो गया और इसके केंद्र में हैं लालू यादव। लालू यादव पर आरोप है कि वे जेल में रहते हुए एनडीए के विधायकों को फोन लगा रहे हैं और उन्हें सरकार गिराने के लिए लालच दे रहे हैं।

भाजपा नेता सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया था साथ ही जिस मोबाइल से लालू ने फोन लगाया था, उसका नंबर भी जारी किया। इस बीच, बुधवार सुबह यह घमासान तब और बढ़ गया जब लालू का एक कथित ऑडियो जारी हुआ।

Related posts

उफनती पुनपुन नदी में डूबे धर्मेंद्र का शव बरामद, गर्भवती पत्नी और दो बच्चों के सामने गहराया संकट

सावन के अंतिम मंगलवार को फतेहपुर में ग्राम देवता व कुलदेवी की वैदिक पूजा, उमड़े हजारों श्रद्धालु

नगर परिषद भंग होने के बाद चुनाव में देरी पर आफताब आलम ने दी चेैेतावनी, चुनाव में देरी हुई तो जाएंगे कोर्ट

error: