ताजा खबरेंबिहार

दो बच्चों से अधिक वाले अभ्यर्थी अब नही लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव..!

IMG 20201213 WA0105

अररिया(रंजीत ठाकुर): जदयू अररिया जिला सचिव नीतीश मेहता ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि बिहार सरकार ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिए है जिसमे वैसे व्यक्ति जिन्हें दो से अधिक संतान हैं वो पंचायत का चुनाव नही लड़ सकते है। श्री मेहता ने कहा कि यह फैसला युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर साबित हो सकता है। और एक बदलाव की चिराग बनकर धरातल पर उतरेगी क्योंकि सदियों से देखा जा रहा है,की पुराने ख्यालात के लोग हमारे पंचायत के प्रतिनिधि करते आ रहे हैं। इससे ना ही पंचायत में कोई नई योजना की मांग हो पाती है, ना ही कोई एडवांस टेक्नोलॉजी की जानकारी मिल पाती है , लेकिन सरकार के फैसले के बाद अब से ऐसा नहीं होगा, पंचायत से युवाओं को मौका मिलेगा। हमारे बीच युवा पंचायत प्रतिनिधि होंगे जिन से विकास की गति में रफ्तार आएगी और तेजी से हमारा समाज का विकास होगा।इस पर श्री मेहता ने कहा मैं इस फैसले के लिए सरकार का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!