बिहार

जोगबनी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का वर्चुअल राष्ट्रीय अधिवेशन आज दूसरे दिन हुआ समाप्त

अररिया(रंजीत ठाकुर): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागपुर में हो रहे राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन समापन समारोह का वर्चुअल प्रसारण अभाविप नगर इकाई जोगबनी में किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अभाविप जोगबनी नगर इकाई के अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने किया।वहीं इस वर्चुअल प्रसारण का आयोजन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र सिन्हा के आवास पर हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव ही छात्र हित और राष्ट्र हित की बात करते है। वे छात्रों की समस्या को उठाने के साथ साथ उनका निदान भी करती है। इस दौरान नगर अध्यक्ष संदीप ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम सोनी, नगर मंत्री गोपाल साह, नगर सह मंत्री अभिनव प्रकाश राय,मंत्री अभिषेक घोष, सहित अभाविप के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान के गेट पर नाले से निकलीं सैकड़ों विदेशी शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का महासैलाब, फुलवारी शरीफ से संपतचक तक गूंजा “हर-हर महादेव”

रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री

error: