क्राइमबिहार

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मार पीट, मामला दर्ज!

अररिया(रंजीत ठाकुर): बेलाही वार्ड संख्या 13 निवासी रामदेव दास ने रविवार को बथनाहा ओपी में आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त  बनाया है रामदेव दास ने आवेदन में जिक्र किया है उनकी जमीन में विपक्षियों के द्वारा जबरन चापाकल गाड़ने का प्रयास किया गया जिसका विरोध करने पर विपक्षी जगदीश दास , चंदन दास व कुंदन दास सभी बेलाही वार्ड संख्या 13 निवासी पर आरोप लगाया है,की अपने हाथों में दबिया  एवं लाठी-डंडे से लैस  होकर आए तथा मारपीट कर घायल कर दिया जिस मारपीट की घटना में रामदेव दास का सर फट गया व बुरी तरीके से घायल हो गए । मारपीट की घटना में हो हल्ला होने के बाद ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला को शांत कराया ।मारपीट की घटना में घायल होने के बाद पीड़ित को फारबिसगंज रेफरल अस्पताल लेजाकर इलाज कराया गया।

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

error: