शेखपुरा, उमेश कुमार : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को बुनियाद केंद्र, शेखपुरा में जिला प्रशासन की ओर से विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने कार्यक्रम में पहुंचकर वृद्धजनों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया और बच्चों को वृद्धजनों के प्रति सम्मान व संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाया।
डीएम ने कहा वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके अनुभवों से सीखना और उनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, डीडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी और लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
