उत्तरप्रदेशताजा खबरें

ससुराल में आये दामाद की बाइक हुई चोरी, चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में चर्चा का बाजार गरम!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में मंगलवार की रात चोंरो ने पूर्व प्रधान फतीगन सिंह के दरवाजे से बाइक चुराकर फ़रार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार प्रधान के घर बलिया शहर के बहादुरपुर निवासी राणाप्रताप सिंह अपनी ससुराल आये थे। रात में दरवाजे पर पैशन प्रो बाइक खड़ा कर दिये थे। दरवाजे पर अन्य दो बाइक भी खड़ी थी । किसी समय चोर राणा प्रताप की बाइक को ही चुरा ले गए। घटना की सूचना जब परिजनों ने सुबह पुलिस को दिया। सूचना के कुछ देरबाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी। लेकिन इन दिनों बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है।और कोतवाली पुलिस मुकदर्शक बनकर बैठी हैं।तो क्या बलिया एसपी विपिन ताडा के आने की हनक के बाद भी चोरी की घटनाओँ पर कोतवाली पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही हैं।तो क्या एसपी ऐसे इंस्पेक्टर के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे या ऐसे ही चलता रहेगा बांसडीह में चोरी की घटनाएं या लगेगा लगाम।

Related posts

दलित समाज के अपमान के खिलाफ पानीपत में बुलंद हुई आवाज़

नवनिर्मित महिसौर थाना भवन का उद्घाटन

पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

error: