पंजाब

मानसर की ओर से आती अल्टो कार सड़क पर गड्ढा होने की वजह से सफेद से टकराई, तीन गंभीर जख्मी!

हाजीपुर(प्रवीण सोहल): पठानकोट से एक परिवार अपनी कार के द्वारा हाजीपुर रिश्तेदार के अफसोस में आ रहा था ।हाजीपुर से 3 किलोमीटर पहले ही गड़े का खूह गुरुद्वारा के पास एक अल्टो कार PB-35 -T-5006 मानसर की ओर से आ रही थी सड़क पर बड़ा गड्ढा होने की वजह से ड्राइवर कार पर नियंत्रण न रख सका और कार सफेदे के पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई और ड्राइवर को दोनों पैरों में फैक्चर आया है। आनन-फानन में उनको कम्युनिटी हेल्थ सेंटर हाजीपुर लाया गया। यहाँ हाजीपुर के डॉक्टर ने गंभीर कंडीशन होने की वजह से उनको आगे रेफर कर दिया गया ।हाजीपुर पुलिस अभी तहकीकात कर रही है।

Related posts

पानीपत में बनेगा पहला महिला कॉलेज, सालाना फीस मात्र 6 हजार रुपये

पत्नी चढी मोबाइल टावर पर किसी और से अफेयर का चक्कर था क्या ?

चीनी के भाव बढ़ण पर अभय का तंज- बीजेपी वालों पै के फर्क पड़ै

error: