क्राइमताजा खबरेंबिहार

एसएसबी ने जप्त किया नेपाली शराब, एक तस्कर को भी धर दबोचा!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी डूमर बन्ना बीओपी के जवानों ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से तस्करी कर ला रहे 24 लीटर नेपाली उमंगा नामक शराब के साथ आज गुरुवार को दिन के करीब एक बजे एक व्यक्ति को छोटा बबुआन से धर दबोचा. बताया जाता है कि वीरेंद्र पासवान पिता जलेश्वर पासवान ग्राम,भवानीपुर अंचरा थाना फुल काहा जिला अररिया नेपाल से शराब लेकर BR 50 J 9661 द्वारा भारतीय क्षेत्र में आ रहा था।
एसएसबी जवानों ने बाइक एवं शराब को जप्त करने के साथ ही उक्त तस्कर को भी धर दबोचा एवं कागजी कार्यवाही करते हुए घूरना ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में घूरना ओपी अध्यक्ष लाल मोहर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में कल शुक्रवार को अररिया जेल भेज दिया जाएगा।

Related posts

सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन, गांव व परिजनों में शोक की लहर

किसानों और सरकार की कदमताल लाई रंग : बिहार में गन्ने का रकबा बढ़कर 4 लाख 90 हजार एकड़ हुआ

सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना में किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

error: