ताजा खबरेंनई दिल्ली

मसाला किंग और MDH के संस्‍थापक धर्मपाल गुलाटी का निधन!

नई दिल्ली(साभार, न्यूज़ क्राइम 24): एमडीएच मसाला बनाने वाली कंपनी के मालिक महाशय धर्मपाल जी का आज तड़के दिल की गति रुकने से निधन हो गया है. वह 98 साल के थे. वह कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे जिससे वह उबर भी गए थे लेकिन बाद में उनकी तबियत बिगड़ती गई. उनका इलाज चनन देवी अस्पताल में चल रहा था.

पद्मभूषण महाशय धर्मपाल के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया है कि धर्मपाल जी एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे.उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज को समर्पित कर दी थी. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.

जबकि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने धर्मपाल के साथ अपनी कई फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि देश का सबसे प्रभावशाली व्यापारी. सिसोदिया ने आगे लिखा कि वह जिंदादिल और प्रभावशाली व्यक्ति थे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

शहीद होने के बाद भी उनकी आत्मा सिक्किम में भारत-चीन बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रही है : बाबा हरभजन सिंह जी

देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन