बिहार

जमीनी विवाद के कारण मारी गोली, जख्मी की स्थिति नाजुक, पीएमसीएच रेफर!

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिले में पूसा थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव वार्ड नंबर 3 निवासी स्वर्गीय राम दिनेश ठाकुर के 42 वर्षीय पुत्र कैलाश ठाकुर को जमीनी विवाद को लेकर मारी गोली। जख्मी को इलाज के लिये सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एवं जख्मी की स्थिति को नाजुक देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। वहीं परिजनों एवं जख्मी ने बताया कि इनकी जमीनी विवाद नवीन ठाकुर से चल रहा है। जिसके कारण आज अपने खेत से घूम कर आ आ रहा था, उसी समय ठाकुरवाड़ी के पास पहले से घात लगाए नवीन ठाकुर, मनोहर ठाकुर, दिलखुश ठाकुर, मनीष ठाकुर इन सभी ने रास्ता रोक कर घेर लिया और नवीन ठाकुर को गोली मार दिया। जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related posts

जहानाबाद एसपी ने पुलिस केंद्र में किया वाहन परेड का निरीक्षण

अपहरण कांड के उद्भेदन में बेहतर कार्य के लिए फुलकाहा थानाध्यक्ष को एसपी ने दिया प्रशस्ति-पत्र

आपत्तिजनक गाने को लेकर डॉ. उर्मिला ठाकुर ने DGP प्रीता वर्मा से मुलाकात कर सौंपा आवेदन

error: