झारखण्डताजा खबरें

प्रेमिका ने खिलाई जेल की हवा, तो दूसरी से रचाई शादी!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): जिले में लोदना के रहने वाले राकेश का बंगाल के रहने वाली एक लड़की और धनबाद की रहनेवाली दूसरी लकड़ी के साथ कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच फरवरी 2020 में राकेश ने बंगाल की एक लड़की से शादी की तारीख तय कर ली. इस बात की जानकारी राकेश की दूसरी प्रेमिका को लग गई. शादी के दिन ही दूसरी प्रेमिका पहुंची और शादी को रुकवाकर राकेश को जेल भिजवा दिया, जिसके कारण शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण के मामले में राकेश को महीनों जेल की हवा खानी पड़ी. लेकिन जेल से जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचाने की ठानी. दूसरी प्रेमिका फिर शादी रुकवाने पहुंची. लेकिन इस बार उसकी एक ना चली. पुलिस ने भी यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मामला न्यायालय में लंबित है।

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश