क्राइमताजा खबरेंबिहार

खदान में दबने से एक मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस!

नवादा(अवध भारती): जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटाड़ पंचायत में चटकरी गांव के बगल में स्थित शारदा अवैध अभ्रक खदान पर खनन करने के दौरान एक मजदूर की दबने से मौत हो गई है। मृतक मजदूर बाराटाड़ गांव के वाहिद मियां के 45 वर्षीय पुत्र सागीर मियां उर्फ तारो है। थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया है कि जानकारी मिली है। शव को कब्जे में ली जा रही है। खदान में दबने से एक मजदूर की मौत हुई है. आपको बताते चलें कि इस खदान में कई ऐसी मजदूरों की मौत का हो चुकी है। अवैध रूप से लोगों के द्वारा खदान करके अभ्रक निकाला जाता है। जिसके कारण मौत का सिलसिला इस जगह पर जारी है। अवैध खनन को रोकने में प्रशासन भी फेल है।

Related posts

एम्स पटना और स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की ऐतिहासिक साझेदारी, अब हर सरकारी अस्पताल में मिलेगा एक समान आपातकालीन उपचार

पटना वीमेंस कॉलेज में प्रभावी संचार कौशल पर इंटरैक्टिव कार्यशाला आयोजित

विश्व का दूसरा एवं भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी शो IIJS का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया

error: