बिहार

गले में फंदा लगा युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस!

मनेर(आनंद मोहन): बदलते मौसम आधुनिक होती हुई दुनिया भौतिकवादी युग , किसी भी व्यक्ति में सहनशक्ति की क्षीन्नता, आज लोगों को किस ओर ले जा रहा है। किसी भी व्यक्ति में आज बर्दाश्त करने की शक्ति घटती जा रही है। जिसका नतीजा यह हो रहा है कि समाज में आए दिन आत्महत्या व खुदकुशी की संख्या बढ़ती जा रही है।

ऐसी ही एक घटना मनेर प्रखंड के बलुआ गांव की है। जहां एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गले में फंदा डाल फांसी पर झूल गया और आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला युवक श्याम बिहारी राम का 35 वर्षीय पुत्र कन्हैया राम था। कन्हैया राम परिवारिक के कलह से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।

घटना की सूचना मिलने पर मनेर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मनेर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या है कि आत्महत्या। वही ग्रामीणों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Related posts

एडवांस्ड एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में एम्स पटना का रिकॉर्ड, पाँच या उससे अधिक लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स उपलब्धियाँ हासिल करने वाला बना देश का पहला संस्थान

‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ से छात्रों की आवाज सीधे सरकार तक पहुंचेगी : संजय सरावगी

उफनती पुनपुन नदी में डूबे धर्मेंद्र का शव बरामद, गर्भवती पत्नी और दो बच्चों के सामने गहराया संकट

error: