झारखण्ड

इनामी नक्सली गिरफ्तार, 13 कांड में पुलिस को थी तलाश!

रांची(न्यूज़ क्राइम24): गुमला कामडारा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र से पुलिस और CRPF ने संयुक्त अभियान के तहत PLFI के एक नक्सली को गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने बताया कि नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस को 13 कांडों में इसकी तलाश थी। पुलिस ने इसके पास से 9MM का एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और 7 मोबाइल फोन बरामद किया है।

गिरफ्तार नक्सली लारा तोपनो उर्फ ढुल्लू PLFI में एरिया कमांडर है। उसने पुलिस पूछताछ में अपने दर्जनों साथियों का नाम बताया है, जिनके साथ मिलकर यह घटना को अंजाम देता था। इसमें जोनल कमांडर राजेश गोप उर्फ तिलकेश्वर गोप, गोपाल बारला, ओझा टोपनो उर्फ भगत, बच्चा, माड़ू उर्फ सहाय टोपनो, मंगरा टोपनो, बसंत आइंद, बंधु कच्छप, ज्ञान लकड़ा, सहीमुन समद और टेंपाे हजाम का नाम शामिल है।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया