क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी मे युवक पर चली गोली, पुलिस जांच मे जुटी

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): अपराधियों ने फिर से अपना कहर दिखाते हुए बुधवार की देर शाम एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया हैं। घायल युवक को अस्पताल मे भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस  मामले मे पुलिस छानबीन कर रही हैं।

घटना चौक थाना क्षेत्र के हरिमंदिर गली स्थित टिकट आरक्षण केंद्र के पास का है। बताया जा रहा है की सरदार राजू सिंह की दुकान में काम करने वाला स्टाफ का भाई था। अपराधियों ने दो गोली चलाई हैं, जिसमे एक गोली युवक के जबड़े से आर-पार हो गया। वहीं भागने के दौरान अपराधियों द्वारा हवाई फायरिंग की भी बात सामने आरही है। इस वारदात से आसपास के लोगों मे भय का महौल बन गया. वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिये एनएमसीएच भेज दिया है। वहीं घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से पुरे मामले की जांच कर रही हैं।

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन

error: