बिहार

“मानव तस्करी” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): बतातें चले कि 23 जून, 2023 दिन शुक्रवार को एसएसबी कमांडेंट श्री सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में मानव तस्करी विषय पर सशस्त्र सीमा बल बथनाहा में चाणक्य लॉ कॉलेज पटना, बिहार के चंदन कुमार सिन्हा, शोधकर्ता मुरली मनोहर, संजय कुमार, अध्यक्ष, जागरण कल्याण भारती, साकेत कुमार अध्यक्ष, तटवसी, समाज कल्याण, दीपक कुमार वर्मा,JJA, अररिया एवं श्री भास्कर CPO, सुपौल द्वारा चलाया गया एक दिवसीय कार्यशाला। इस कार्यशाला में 45वीं बटालियन वीरपुर, 52वीं बटालियन अररिया, 56वीं बटालियन बथनाहा के कार्मिक व अधिकारी एवं विभिन्न एनजीओ संगठन के अध्यक्ष व सदस्य शामिल हुए।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना के कार्यक्रम समन्वयक चंदन कुमार एवं समस्त सहयोगी, अनुदेशक को बथनाहा में कार्यशाला का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया तथा श्री विक्रम ने समस्त प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, कहा कि मानव तस्करी आज के समय में विश्वस्तरीय समस्या बन चुकी है, हालांकि सशस्त्र सीमा बल की यूनिट नेपाल एवं भूटान सीमा पर मानव तस्करी संबंधित बहुत सारे रेस्क्यू ऑपरेशन समय-समय पर करते रहते हैं।

मानव तस्करी की रोकथाम मानवीय संवेदना से जुड़ी हुई अत्यंत ही सराहनीय कार्य एवं हम सभी के लिए सरकारी कर्तव्यों के साथ-साथ नैतिक जिम्मेवारी भी बनती है। अतः मैं आशा करता हूं कि हमारे प्रांगण में आयोजित इस कार्यशाला में अत्यंत ही अनुभवी कुशल एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक के बहुमूल्य व्याख्यान से आप सभी लाभान्वित होंगे।
चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना के कार्यक्रम समन्वयक चंदन कुमार ने मानव तस्करी संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से व्याख्यान प्रस्तुत किए । तस्करी से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक सामुहिक चर्चा भी की गई।

अंत में कार्यशाला समापन के उपरांत संबंधित प्रमाण पत्र समस्त प्रतिभागियों को वाहिनी के कमांडेंट श्री विक्रम के द्वारा सम्मान पूर्वक प्रदान किया गया। इस अवसर पर 56वीं वहिनी के उप-कमांडेंट श्री पूर्णेन्दु प्रभाकर, सहायक कमांडेन्ट मनिंद्र नाथ सरकार, डॉ लीला कुमारी, 45वीं,52वीं,एवं 56वीं वाहिनी के महिला व पुरुष बलकर्मी उपस्थित थें।

Related posts

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

पटना वीमेंस कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

महावीर मंदिर में सजेगा माता का भव्य दरबार, 3D पंडाल निर्माण शुरू

error: