बिहार

एम्स में यौन उत्पीड़न पर कार्यशाला का आयोजन

फूलवारीशरीफ(अजित यादव): एम्स पटना की आंतरिक शिकायत समिति द्वारा  कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को शून्य सहनशीलता को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम’ था। कार्यशाला में यौन उत्पीड़न की प्रकृति, प्रकार, रोकथाम और संरक्षण पर जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान लैंगिक भेदभाव की अवधारणा और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न विरोधी कानूनों से उनकी प्रासंगिकता को भी समझाया गया। कार्यशाला की शुरुआत आईसीसी के अध्यक्ष डॉ प्रीतंजलि ने की थी। संसाधन व्यक्ति सुश्री अंजू तालुकदार गुवाहाटी से एक स्वतंत्र कानून और विकास पेशेवर थीं।इसका उद्घाटन निदेशक डॉक्टर पी के सिंह डीन डॉ उमेशभदानी और डीन डॉ बिन्दे कुमार अकादमिक डॉ अमित पाटिल (सदस्य आईसीसी) ने किया। संकाय स्टाफ, एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ मुक्ता अग्रवाल आईसीसी सदस्य ने किया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: