बिहार

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह : प्रदीप काश

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह के मद्देनजर के एल 7 बैंकेट हॉल में पटना साहिब विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें नगर सज्जा, अतिथियों का स्वागत, मंच संचालन और वाहन ठहराव की प्रबंधन व्यवस्था में लोगों को प्रभार दिया गया। इस अवसर पर , प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, प्रो.दिनेश पटेल, महामंत्री विनय केसरी, मयंक जायसवाल, विनित कुशवाहा, स्मिता रानी, राजेश प्रताप, संजय सिंह, राजेश साह, अविनाश पटेल, निशांत कुमार,राजू मेहता,रणजीत पासवान, शिव यादव, मंडल अध्यक्ष कौशल अंबष्ट, पंकज गुप्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

पटना महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि हाल में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एन डी ए गठबंधन की प्रचंड बहुमत को देखते हुए हर बार की भांति पटना साहिब विधानसभा में आगामी 14 दिसंबर दिन रविवार को पूर्वाह्न 10बजे से अपराह्न 02 बजे तक, के एल 7 बैंकेट हॉल राजा घाट, गाय घाट में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लगातार 1995 से 2025 तक जीत का परचम लहराते हुए आ रहे हैं। इस जीत के पीछे आम कार्यकर्ताओं का अथक प्रयास है। 1995 से 2020 तक नंदकिशोर यादव लगातार सात बार जीत हासिल कर क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला खड़ी करने का काम किया था। आज उसी विकास श्रृंखला में कड़ी जोड़ने का काम नवनिर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा करेंगे। चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर घर घर जाकर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट देने का अपील करते हैं। इसी मद्देनजर भाजपा संगठन ने समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

Related posts

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीएम ने, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

मिला अनुकम्पा नियुक्ति पत्र, डीएम ने दी बधाई और निष्ठा से काम करने की अपील

बख्तियारपुर में गार्ड को बंधक बनाकर ई-रिक्शा व चार्जर लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार!

error: