बिहार

लिपिक के हड़ताल पर जाने से कामकाज प्रभावित

मनेर, (न्यूज़ क्राइम 24) बुधवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गये लिपिक के कारण मनेर प्रखंड कार्यालय का कामकाज प्रभावित है। हड़ताल पर जाने के कारण आम लोगो का अधिकांश कार्य नही हो पा रहा है। हालांकि पेंशन,राशन आदि काम को लेकर लोग ब्लॉक पहुँच रहे है। लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण मायूस लौटना पड़ रहा है।

आमलोगों को इसकी सूचना भी नही है। जिस कारण लोग अपने काम से ब्लॉक पहुँच जा रहे है। इस मामले में कई लोगो का कहना है कि इसकी वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। इस संबंध में मनेर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर ने बताया कि बुधवार से लिपिक हड़ताल पर है।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: