बिहार

महिलाओं ने सावन महोत्सव मनाया

पटनासिटी(रोबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): शनिवार को हरीशचंद्र वंशीय रस्तोगी युवा महिला सभा द्वारा राजन रस्तोगी के निवासी स्थान पर सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।महिलाओं ने धूमधाम से सावन महोत्सव का मजा लिया। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुतियां दे सभी का मन मोह लिया। साड़ी, हरी-हरी चूड़ी, हाथों में मेहंदी और सिर पर टीका लगाये महिलाओं ने हर्ष उल्लास के साथ सावन मिलन समारोह मनाया. कार्यक्रम में डांस, हाउजी, सहित अन्य गेम के साथ महिलाओं ने खानों का जमकर लुफ्त उठाया। रंगोली रस्तोगी व आस्था के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर रंगोली रस्तोगी ने कहा कि महिलाओं द्वारा हर वर्ष सावन के महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें महिलाएं अपनी प्रतिभाओं को प्रस्तुत करती हैं। इसमें अमिता रस्तोगी, श्वेता, सोनल, अमिता, पारुल, सपना, मीनू, दर्शी, रंगोली, हर्षिका, आरती, रूपाली, अमीषा, रानी, स्वेता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: