बलिया(संजय कुमार तिवारी): जिला कलेक्ट्रेट अपनी दो बच्चियों के साथ डीएम से गुहार लगाने पहुंची यह महिला अम्बिका एक मृतक आश्रित सरकारी शिक्षक की पत्नी है जो डीएम को पत्रक के माध्यम से अपनी समस्या की समाधान नही होने पर आत्मदाह की चेतावनी दिया है। दरअसल इस महिला के पति एक सरकारी शिक्षक है जिन्हें बलिया के श्रीनगर से आदर्श नगर के एक सरकारी विद्यालय पर अटैच किया गया है। जो लगभग 27 साल से पढ़ाने का काम तो कर रहे है लेकिन अब तक शिक्षक को उनका उनका वेतन नही मिला है। ये कहते हुए महिला सिसक पड़ी और आंखों से आंसू निकल पड़े। तमाम आदेश के बाद भी विभाग द्वारा 27 साल से वेतन नही मिलने की बात कही। नतीजन जीविका चलना बहोत मुश्किल बताया। पति अभी भी पढाने का काम करते है। मुख्यमंत्री और कोर्ट के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई अब तक नही होने की बात कही।हालांकि डीएम अदिति सिंह ने बीएसए को इस मामले को आदेशित करते हुए तत्काल इस मामले को निस्तारण करने को कहा है।
