उत्तरप्रदेश

समाजवादी पार्टी की प्रथम चरण की पद यात्रा

बलिया(संजय कुमार तिवारी): समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने फेफना विधानसभा क्षेत्र में प्रथम चरण की पदयात्रा क्षेत्र के बरवां गांव से प्रारम्भ की गई।जो चंदूकी,बघेवा होते हुए सोबईबान्ध की तरफ चली गई।पदयात्रा में सपा कार्यकर्ताओं संग ग्रामीणों की भारी भीड़ शामिल हो गई।पदयात्रा के दौरान पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा पदयात्रा के माध्यम से सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा मुक्त सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं ताकि प्रदेश की जनता को महंगाई, अपराध से मुक्ति मिल सके।इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को पूर्व विधायक के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Related posts

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को राष्ट्रीय सदस्य, संत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

राजस्थान से आईं महिलाओं ने संभाला जागरूकता अभियान स्थानीय महिला

कोसी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे विधायक,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक