क्राइमबिहार

पटना के मरीन ड्राइव पर महिला सिपाही पर चली गोली!

पटना, न्यूज क्राइम 24। पटना के मरीन ड्राइव पर महिला कांस्टेबल अपने दोस्त के साथ वीडियो (रिल्स) बना रही थी, तभी अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले कि छानबीन मे जुट गई हैं। वहीं घायल महिला कांस्टेबल की पहचान पम्मी खातून के रूप में हुई है. वह पटना पुलिस लाइन की एचआरएमएस में कार्यरत है।

घटना के संबंध मे बताया जा रहा हैं कि बुधवार रात करीब 10 बजे पटना पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही पम्मी खातून और उसकी दोस्त और सब इंस्पेक्टर शबाना आजमी मरीन ड्राइव गई थी. जहां दोनों वीडियो बना रहीं थीं. तभी अचानक उन्हें गोली लग गई. पम्मी के बाएं हाथ में गोली लगी है. हालांकि किसने और क्यों गोली चलाई है, यह किसी को पता नहीं है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले कि छानबीन मे जुट गई हैं।

Related posts

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

error: