क्राइमबिहार

महिला ने अपने तीन बच्चे के साथ आत्महत्या किया

गया(अरुणनंजय): डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत पन्छन्दा गांव में एक महिला समेत अपने तीन बच्चे के साथ आत्महत्या किया। जानकारी के बाद डीएसपी मनोज राम घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। मैंगरा थाना क्षेत्र के पन्छन्दा गांव की घटना बताया जाता है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी है की घटना का कारण घरेलू कलह बताया जाता है।हालाकि पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर घटना और आत्महत्या के तरीके की पुस्टि नही की गई है।

घटना की जानकारी के बाद इमामगंज डीएसपी मनोज राम और मैगरा थाना अध्यक्ष घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। इस संबंध में इमामगंज डीएसपी मनोज राम ने बताया कि मैगरा थाना क्षेत्र के पन छंदा गांव में एक महिला द्वारा अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने की बात सामने आई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह घटना स्थल पहुंच रहे हैं। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। डीएसपी ने बताया कि एक महिला ने 3 बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम मालती देवी है। पारिवारिक कलह से आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: