नालंदा, राकेश। नालंदा में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थि में फंदे से लटका मिला शव. मृतका के परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप. घटना के संबंध में मृतका की सुमन देवी ने बताया कि सौतेला बेटा फ़ोन कर बताया कि उसके मां की मौत हो गई है. जब वह दामाद को फ़ोन कर पूछती है तो वह बीमारी की बात कह कॉल काट दिया. फ़िर जब परिजन मृतका के ससुराल पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था और विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका का था. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचित की. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है.
शराब के नशे में धुत होकर अक्सर मारपीट करता था, समझाने के बाद भी बात नहीं माना और देर शाम जब शराब पी कर पति घर में गाली गलौज कर रहा था तो पत्नी ने इसका विरोध की तो उसे मारपीट कर घाटी लगा मार दिया फ़िर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से फंदे से लटका दिया और घर छोड़कर फ़रार हो गया. आरोप की यह दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी को भी ज़हर देकर मार चुका है. मृतका की पहचान गया ज़िला के सर्बहदा गांव निवासी बलविंद चौधरी की 22 वर्षीय पुत्री खुश्बू कुमारी के रूप में हुआ है.
शादी के बाद अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव निवासी सज्जू चौधरी के पुत्र सुरेश चौधरी के साथ ससुराल में रहती थी. एक साल पूर्व ही शादी हुआ था और आरोपी पति ई- रिक्शा चालक है. फिल्हाल घटना के बाद से घर का सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताया जाता है. वहीं, अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि फांसी की सूचना प्राप्त हुई है शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
