बिहार

निर्दोष को फँसाने की कोशिश में खुद फँसा, गोपालपुर में झूठी सूचना देने वाले पर केस दर्ज!

फुलवारीशरीफ, अजित। राजधानी के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को गुमराह करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मंगलवार की देर रात थाने के लैंडलाइन पर फोन कर एक शख्स ने सूचना दी कि इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार और स्मैक के साथ घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुँची और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की. तलाशी के दौरान एक ऑटो से देसी कट्टा और 25 पुड़िया स्मैक बरामद भी हुई. लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने पाया कि यह पूरा घटनाक्रम किसी निर्दोष को फँसाने की सोची-समझी साजिश थी. कॉल करने वाले ने झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया और किसी पर झूठा आरोप लगाने की कोशिश की।

एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि तथ्यों की पुष्टि के बाद सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करेगी. अधिकारी ने कहा कि इस तरह का कृत्य न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि समाज में डर और अव्यवस्था फैलाने का प्रयास भी है। पुलिस ने साफ किया है कि झूठी सूचना देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी शरारती तत्व इस तरह की हरकत करने की जुर्रत न कर सके।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: