नालंदा(राकेश): बिहार शरीफ में बार्ड नंबर 17 के समाजसेवी आफरीन मुजफ्फर ने अपने बार्ड में घर घर जा जाकर 200 कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ करते हुए सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया और अफरीन मुजफ्फर ने कहा कि नए साल में बार्ड नवम्बर 17 में हर साल अपना बार्ड में कुछ ना कुछ काम करते आये है इसी के मार्गदर्शन में सेवा और संघर्ष के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे है।
इसी क्रम में हमने एक बार फिर से कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान हम ने बीते साल भी चलाया था जिसमें सैकड़ों लोगों को हमने कंबल देकर उन्हें हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से बचाने का काम किया था।
उन्होंने कहा कि जनता को जब जब जरूरत होगी हम उनकी सेवा को हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर आफरीन मुजफ्फर, तारा खातून, गुड़िया खातून, अफसाना खातून, अफशा हसन खान, आफरीन खातून,सालिम हैदर, मंजर उद्दीन जावेद साहब,वहाबुद्दीन,मुन्ना साहब सकील अहमद रेहान खान, नौशाद आलम, अमीन खान जोंटी (मिंटू), टिंकू,जीशान अहमद, विक्की, शम्स अकरम, मोनाव्वर, सरवर जाफरी, एहसानुल्लाह खान,कमर मोजफ्फर, आमिर मोख्तार दर्जनों कार्यकर्ता कंबल वितरण में शामिल थे
