बिहार

वक्फ एक्ट 2025 संविधान की बुनियादों के खिलाफ : मौलाना शाहीन जमाली

फुलवारीशरीफ, अजित। ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के राज्यीय कार्यालय, हुसैन होम्स, फुलवारी शरीफ में वक्फ एक्ट 2025 के खिलाफ एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. प्रेस को संबोधित करते हुए मौलाना मशहूद रहमान शाहीन जमाली ने कहा कि यह कानून संविधान और धर्मनिरपेक्षता की मूल भावना के खिलाफ है. उन्होंने इसे सभी धर्मों की साझा विरासत पर हमला बताया.

गोस्वामी सुशील महाराज ने कहा कि लोकतंत्र में सबके अधिकार समान हैं. किसी एक धर्म को निशाना बनाकर बनाया गया कानून देश को बांटने का काम करेगा. सरकार को यह कानून तुरंत वापस लेना चाहिए.

मौलाना नाफे आरिफी ने कहा कि मिल्ली काउंसिल इस कानून का शुरू से विरोध करती रही है और आगे भी संवैधानिक दायरे में इसकी मुखालफत करती रहेगी. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए अंतरिम आदेश को मुसलमानों के लिए राहत की उम्मीद बताया.

जनाब नजमुल हसन नजमी ने कहा कि वक्फ संपत्ति मुसलमानों की अमानत है. इसे सरकार अधिग्रहण नहीं कर सकती।. अगर ऐसा कोई प्रयास होता है, तो मुसलमान लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करते रहेंगे।

Related posts

धनतेरस और दीपावली को लेकर पटना के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था का जायजा

विधायक पूर्णिमा साहू ने की मिट्टी के दीयों और सजावटी सामानों की खरीदारी

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण