बिहार

वांछित अपराधी विशाल राय उर्फ नेपाली गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं दानापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक-01 भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दानापुर-01 अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज दर्जनों आपराधिक मामलों में वांछित एवं फरार अभियुक्त विशाल राय उर्फ नेपाली को पुलिस ने छापेमारी कर 8.46 ग्राम मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

इस अभियान का उद्देश्य जिले में नशा, अपराध और फरार आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना है, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा और कानून का विश्वास बहाल हो सके।

Related posts

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

बिहार के शिक्षा मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में मत्था टेका

नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले टीआरई 4 के अभ्यर्थियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज पर एजाज अहमद ने कहा…

error: