बिहार

इंडी गठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा मतदाता को गुमराह कर बिहार को बदनाम करने की नई साजिश है : प्रवीण कुमार

अररिया, रंजीत ठाकुर। मुद्दा विहीन इंडी गठबंधन के नेता राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा मतदाता को गुमराह कर बिहार को बदनाम करने की नई साजिश है। उक्त बातें भाजपा विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व राजद नेता तेजस्वी यादव की बिहार चल रहे यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

भाजपा नेता श्री कुमार ने ठगबंधन की वोटर अधिकार यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब लालू यादव की सरकार थी तब बिहार पूरे देश में बदनामी का केंद्र बना हुआ था अब एक बार फिर से राजद और कांग्रेस मिलकर बिहार को बदनाम करने की कोशिश में जूट गये है लेकिन बिहार की जागरूक जनता इसे कामयाब नहीं होने देगी। कहा कि मतदाता सूचि पुनिरिक्षण कोई नई घटना नही बल्कि यह कानूनी और स्वाभाविक प्रक्रिया है।

भाजपा नेता ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण विकास और सम्मान के लिए योजना बनाती है और उसे सफलता पूर्वक क्रियान्वित करती है। इसलिए कांग्रेस सहित पूरे महाठगबंधन दलों को कोई मुद्दा नही मिल रहा है।जिससे लोगों में असंतोष पैदा किया जा सके।इसलिए लोगों को गुमराह और भ्रमित कर बिहार के विकास को झुठलाने और बदनाम करने की यात्रा पर निकले है। जिसका बिहार के आम मतदाता आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने वोट से जबाब देगी।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: