बिहार

विवेक को विश्व कॉम्बैट गेम्स 2023 में रेफरी चुना गया

दिल्ली, न्यूज क्राइम 24। खेल से चरित्र और चरित्र से राष्ट्र का निर्माण होता है। इसी को चरितार्थ किया है श्री विवेक अनिला सतीश ने, जिन्हें रियाद, सऊदी में वर्ल्ड कॉम्बैट गेम्स 2023 के किकबॉक्सिंग के लिए रेफरी चुना गया है। यह पहली बार है कि भारत का कोई रेफरी किकबॉक्सिंग स्पोर्ट्स के वर्ल्ड कॉम्बैट गेम्स में भाग ले रहा है, जो देश के लिए गौरव की बात है। विवेक अनिला सतीश, महासचिव/तकनीकी निदेशक, केरल राज्य एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन और अंतर्राष्ट्रीय रेफरी (WAKO IF हैं ) श्री विवेक अनिला सतीश रियाद, सऊदी में आयोजित वर्ल्ड कॉम्बैट गेम्स 2023 के लिए रेफरी चुने जाने वाले भारत (WAKO इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन) के पहले रेफरी होंगे। इस गेम्स का आयोजन 22 से 28 अक्टूबर 2023 तक रियाद, सऊदी में होगा। विवेक किकबॉक्सिंग के लिए दुनिया भर से चुने गए नौ रिंग रेफरी में से एक हैं। भारत की ओर से पहली बार उन्होंने यूरोपियन चैम्पियनशिप के रूप में अन्य कॉन्टिनेंटल चैम्पियनशिप में भाग लिया है। इस अवसर के लिए वह WAKO परिवार और WAKO इंडिया के अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल जी के समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देते हैं ।

विवेक बताते हैं कि उन्होंने 2004 में अपनी किकबॉक्सिंग की यात्रा की शुरुआत की, उन्होंने कई र्राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में मुख्य रेफरी के रूप तुर्की और उजबेकिस्तान जैसे देशों में सेवाएं दी और आखिरकार विश्व कॉम्बैट गेम्स जैसे महान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेफरी के रूप मे चयन होने का गौरव प्राप्त हुआ है ।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: