बिहार

पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में जिलाधिकारी का दौरा

फुलवारी शरीफ, अजित। देश में होने वाले आम चुनाव को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में है.लोकसभा चुनाव को लेकर पटना डीएम ने फतुहा हाई स्कूल का निरीक्षण किया है. फतुहा के हाई स्कूल को फतुहा विधान सभा का डिस्पैच सेंटर बनाया जाना है. इस डिस्पैच सेंटर से क्षेत्र के सभी बूथों पर ईवीएम और पुलिस बल भेजने की प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचाना है. पटना जिले के जिला पदाधिकारी के साथ तमाम आला अधिकारियों ने आज पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया.

पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले फतुहा विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. इस मौके पर पटना डीएम ने चुनाव कार्य को लेकर ईवीएम कमिशनिंग, स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टियों की ब्रीफिंग और गाड़ियों के प्रबंधन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा किया.स्वच्छ निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव को लेकर डीएम ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ पटना डीडीसी तनय सुल्तानिया, सिटी एसडीओ गुंजन सिंह, पटना सिटी डीसीएलआर, फतुहा डीएसपी के अलावा फतुहा संपतचक और पटना सदर ब्लॉक के अधिकारी मौजूद थे.

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: