ताजा खबरेंबिहार

विनय कुमार पप्पू ने पटना नगर निगम के दैनिक कर्मियों का किया समर्थन

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पटना नगर निगम के पुर्व उपमहापौर सह पार्षद विनय कुमार पप्पु ने पटना नगर निगम के दैनिक कर्मियों के आंदोलन का समर्थन किया है। विनय कुमार पप्पु ने कहा कि काफी लंबे समय से दैनिक कर्मियों को नियमित करने की कर्मचारियों की मांग पर कर्मचारियों और निगम बोर्ड को गुमराह किया जाता रहा है हमेशा सरकार द्वारा उन्हें झूठा आश्वासन दिया जाता रहा की दैनिक कर्मियों को नियमित किया जाएगा और दुसरी ओर सरकार ने वर्ग”ग” और वर्ग “घ”के पद को ही समाप्त कर दिया यह निगम के दैनिक कर्मचारियों के साथ धोखा है। विनय कुमार पप्पु ने सरकार से मांग किया है कि सरकार अपने निर्णय को वापस करे और दैनिक कर्मचारियों को नियमित करने की करवाई करे।

Related posts

नगर निगम कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

“हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का महापर्व : जिलाधिकारी

गया में लगेगा 6 हजार करोड़ का मेगा इस्पात प्लांट, CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच MOU

error: