बिहार

21 साल बाद देव सूर्य मंदिर पहुंचे विकास वैभव, भगवान भास्कर की विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

औरंगाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार के चर्चित देव सूर्य मंदिर में गुरुवार को विकास वैभव पहुंचे और भगवान भास्कर के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। करीब 21 वर्षों के बाद देव सूर्य मंदिर पहुंचने पर उन्होंने सूर्य देव से बिहार और पूरे देश की सुख-शांति, समृद्धि एवं विकास की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने विकास वैभव का आत्मीय स्वागत किया। समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं भगवान सूर्य की कलाकृति स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विकास वैभव ने कहा कि करीब 21 वर्षों के बाद इस अलौकिक मंदिर में आने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने पूरे क्षेत्र और बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य अपने प्रकाश से पूरे राष्ट्र को ऊर्जा, सकारात्मकता और नई दिशा प्रदान करें, यही उनकी मंगल कामना है।

Related posts

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा

पिपरा थानाध्यक्ष पर शराबबंदी के नाम पर मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप, भाकपा माले करेगी प्रदर्शन

error: