बिहार

नाबालिग की बेरहमी से पिटाई करते मुहल्ले वालों का वीडियो हुआ वायरल

जमुई(मो० अंजुम आलम): एक नाबालिग बच्चे पर साइकिल चोरी का आरोप लगाकर मुहल्ले वासियों द्वारा बेरहमी से उसकी पिटाई की गई है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जबकि मुहल्लेवासियों के पास साइकिल चोरी करने का कोई साक्ष्य नहीं है। वीडियो में नाबालिक साइकिल चोरी करने की बात से इनकार कर रहा है और लोग उसकी जमकर पिटाई कर रहे हैं। घटना बुधवार की शाम शहर के बोधवन तालाब इलाके के जयशंकर नगर मुहल्ले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जयशंकर नगर मुहल्ला निवासी गणेश सिंह की एक साइकिल चोरी हुई थी। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा एक नाबालिग बच्चे को पकड़ लिया गया और रस्सी से बांध कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक ने कानून को हाथ में लेकर नाबालिग के साथ घंटों बेरहमी से पिटाई करते रहे। इतना ही नहीं पिटाई करने वाले लोगों ने ही वीडियो बनाकर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए वायरल कर दिया। जो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि नाबालिग बच्चे की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है लेकिन बच्चा भछियार मुहल्ले के रहने वाला बताया जा रहा है.

ताड़ के पेड़ में बांध कर नाबालिग को पीटा

साइकिल चोरी की हक़ीक़त क्या है यह तो मुहल्ले वासी ही जानेंगे लेकिन साइकिल चोरी के आरोप में एक नाबालिग बच्चे का दोनों हाथ पीछे बांध दिया गया और पहले ताड़ के पेड़ में बांध कर उसकी पिटाई की गई फिर मवेशी बांधने वाले कील में बुरी तरह पीटा गया। जब दिल नहीं भरा तो बच्चे का पैंट खोलकर भी पिटाई की गई। आश्चर्य की बात तो यह है कि यह घटना तकरीबन 2 घंटे तक चली लेकिन किसी ने नाबालिग को छुड़ाना मुनासिब नहीं समझा,तकरीबन एक दर्जन से अधिक छोटे- बड़े लोगों द्वारा चारों तरफ से बच्चे की पिटाई की जा रही थी और महिला से लेकर पुरुष तक मूकदर्शक बने थे। किसी ने बच्चे को छुड़ाने की कोशिश भी नहीं की। इस दौरान पुलिस भी घटना से अनभिज्ञ बनी रही.
कोट-

Advertisements
Ad 1

घटना की जानकारी मिली है। नाबालिग की पिटाई के वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पीड़ित नाबालिग बच्चे का भी पता लगाया जा रहा है। वायरल वीडियो के सत्यता की जानकारी होने के बाद संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ित द्वारा शिकायत नहीं की गई।

डा. राकेश कुमार, एसडीपीओ, जमुई

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: