बिहार

विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस करवाई में जुटी

फुलवारी शरीफ, अजित। पटना के सम्पत चक के गोपालपुर थाना क्षेत्र के श्रीपतपुर गांव में विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गया. पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद इस वीडियो की जांच में जुट गई. जांच कर रही पुलिस ने बताया कि एक की पहचान हो गई है और पुलिस करवाई में जुट गई है.

संपतचक ब्लॉक मुख्यालय के सामने अवस्थीत श्रीपतपुर गांव में बीती रात कामू यादव की बेटी का विवाह था. बरात उदयनी गांव से आई थी.विवाह समारोेह में नाच का कार्यक्रम था. पंडाल गोपालपुर थाना से हजार मीटर की दूरी पर बना हुआ था. देर रात नाच में नर्तकी के साथ कई लोग झुमने लगे. इसी दौरान कई चक्र गोली चलाई गई. गोली स्टेज पर चढ़ कर कुछ लोगों ने दनदन गोलियां चलाई वह भी नर्तकी के पास खड़े हो कर. इसमें एक व्यक्ति की पहचान सुरज गोप के रूप में हुई. दूसरे दिन यह विडियो इंटर नेट मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल विडियो पुलिस तक जा पहुंचा. जिसके बाद गोपालपुर थाना पुलिस के हाथ पांव फूल गये. पुलिस ने विडियो में देखा कि एक व्यक्ति स्टेज पर चढ़ कर नर्तकी के साथ गोली चला रहा है.

Advertisements
Ad 1

इस विडियो पर संज्ञान लेते हुए सदर एसडीपीओ स्वीटी सहावत ने जांच के आदेश गोपालपुर थानाध्यक्ष को दिया. आदेश मिलने के साथ ही गोपालपुर थानाध्यक्ष मामले की छानबीन में जुटे. छानबीन में पता चला कि नाच में कई दर्जन चक्र गोलिंया चली है मगर किसी को गोली लगी नहीं और कोई नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस ने स्टेज पर चढ़ कर गोली चलाने वाले की पहचान सूरज गोप के रूप में किया है. पुलिस करवाई में जुटी हुई है. बताया जाता है कि सूरज को पहले भी जेल जा चुका है।

Related posts

स्मार्ट बॉर्डर परियोजना से भारत की सीमाएं होंगी अभेद्य : गृह मंत्री अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ चर्चा की

शेखपुरा डीएम सख्त : ईंट-भट्टों पर चलेगा सघन अभियान, DRCC रैंकिंग सुधारने के निर्देश

error: