बिहार

पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे उत्तराखण्ड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, गुरु दरबार मे टेका मत्था

पटना, (न्यूज क्राइम 24) उत्तराखण्ड के राज्यपाल लैफ्टिीनेंट जनरल रिटार्यड गुरमीत सिंह आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, प्रवक्ता सुदीप सिंह ने उन्हें सम्मानिन्त किया। तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया और गुरु महाराज के पावन शस्त्रों के दर्शन करवाए। प्रबन्धक कमेटी की ओर से तख्त साहिब का माडल एवं कृपाण भेंट की गई।

सः गुरमीत सिंह ने कहा वह स्वयं को सौभाग्यषाली समझते हैं जिन्होंने पहले फौज में रहकर देश की सेवा का मौका मिला और अब उत्तराखण्ड में राज्यपाल की सेवा मिली है जहां गुरु गोबिन्द सिंह साहिब का तपवन स्थल है। हेमकुण्ड पर्वत पर गुरु साहिब ने पिछले जन्म में अकाल पुरख की भक्ति की थी। गंगोत्री जहां से गंगा निकलती है, इसके अतिरिक्त और भी कई धार्मिक स्थल इस राज्य में हैं। आज उन्हें गुरु गोबिन्द सिंह जी के जन्म स्थान तख्त पटना साहिब के दर्षन प्राप्त हुए हैं यहां आकर प्रबन्धक कमेटी द्वारा किये जा रहे प्रबन्ध सराहनीय हैं।

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

error: