बिहार

उसफा अग्निकांड : 519 पीड़ित परिवार अब भी मुआवजे से वंचित, भाकपा माले ने किया आंदोलन का ऐलान

फुलवारी शरीफ, अजीत : पटना के गौरिचक थाना क्षेत्र के उस उष्फा गांव में सोमवार को भाकपा माले की एक टीम पहुंची और 1 वर्ष पहले हुए गांव में अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

दरअसल,गौरीचक थाना क्षेत्र के उसका गांव में 10 मार्च 2024 को हुई भीषण आगजनी में सैकड़ों गरीब परिवारों की झोपड़ियां जल गई थीं, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ था.सरकार ने 699 पीड़ित परिवारों की सूची बनाई थी, लेकिन अब तक केवल 180 परिवारों को ही मुआवजा मिला है शेष 519 परिवार अभी भी सरकारी सहायता से वंचित हैं.

भाकपा (माले) और अन्य संगठनों ने इस मुद्दे को उठाते हुए 19 मार्च 2025 को फतुहा प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन और 24 मार्च को विधानसभा घेराव की घोषणा की है. संगठन ने सभी पीड़ित परिवारों को ₹2 लाख मुआवजा, जॉब कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की है.
साथ ही, कामरेड गोंड बिहारी राय की पुण्यतिथि को लेकर श्रद्धांजलि सभा और 2 मिनट का मौन भी रखा गया.
इस मौके पर भाकपा (माले) प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव, जिला कमेटी सदस्य सत्यानंद कुमार, मुन्ना पंडित, साधु यादव, डॉ. अवधेश विष्णु समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: