बिहार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे तथा भाजपा नेताओं ने पूर्व विधान पार्षद विजय शंकर मिश्र के निधन पर शोक जताया

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पूर्व विधान पार्षद विजय शंकर मिश्र के निधन पर गहरा शोक जताया है।

शोक संदेश में श्री चौबे ने कहा कि स्व मिश्र एक समाजसेवी एवम कुशल राजनेता थे। वे सहज–सरल स्वभाव और हंसमुख प्रवृत्ति के थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति तथा परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे, के एन सहाय पर्यावरण एवम नगर विकास संस्थान के निदेशक योगेंद्र त्रिपाठी, बी आई ए के कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, भाजपा नेतागण, परशुराम चतुर्वेदी, शंभू पांडेय और वेद प्रकाश ने भी विजय शंकर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने का धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: