बिहार

तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर एफआईआर करवाना बिहार सरकार की राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक है : संजीव झा

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): गत वर्ष 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर आप द्वारा राजधानी पटना में निकाले गए ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल आप कार्यकर्ताओं पर बिहार सरकार द्वारा एफआईआर करवाना उनकी राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायाक है।

दिल्ली मे बुरा़ड़ी विधान सभा के विधायक सह बिहार प्रभारी संजीव झा ने कहा कि तिरंगा झंडा भारत की अखंडता, शौर्य एवं बलिदान का प्रतीक है। राजधानी पटना में 26 नवंबर, 2021 को हुई तिरंगा यात्रा के प्रति घृणा का भाव और आप कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करवाना नीतीश कुमार जी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

Advertisements
Ad 1

संजीव झा ने बिहार सरकार से सवाल किया है कि क्या अपने ही देश में तिरंगा यात्रा निकालना अपराध है? उन्होंने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि आप कार्यकर्ताओं पर राजनैतिक कुंठा एवं बौखलाहट में किए गए एफआईआर को अविलंब वापस लिया जाए।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर आप द्वारा राजधानी पटना में निकाले गए ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल आप कार्यकर्ताओं बब्लू प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता एवं सुयश कुमार ज्योति पर सरकार ने इंडियन पैनल कोड, 143,188 एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 51 एवं 57 के अन्तर्गत पटना के कोतवाली थाना में एक एफआईआर दर्ज की गयी है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: