बिहार

संपतचक वाटर पार्क के पीछे पानी भरे गड्ढे से अज्ञात लाश बरामद

फुलवारी शरीफ, अजित। पटना के संपतचक में वाटर पार्क के पीछे वाले एक खेत में पानी भरे गड्ढे से एक अज्ञात 80 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है.शव को देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने गड्ढे से शव को निकाला और उसकी पहचान करने का प्रयास किया. इसके पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.ग्रामीणों में चर्चा है की व्यक्ति की हत्या कर शव को अन्यत्र इलाके से लाकर यहां फेंक दिया गया. फिलहाल शव की पहचान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisements
Ad 1

गोपालपुर थाना अध्यक्ष जावेद अहमद खान का कहना है कि शव को देखने से लगता है की शौच के क्रम में पैर फिसलने से पानी भरा गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी.फिलहाल पुलिस शव का पहचान करने में जुट गई है. इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Related posts

नीतिश कुमार को मुख्यमंत्री रहते तख्त पटना साहिब के किए चौहमुखी विकास के लिए सदा याद रखा जाएगा : गुरविंदर सिंह

भ्रांतियों को दरकिनार कर किशोरियों को लगवाएं ग्राडासील वैक्सीन : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी

राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं, अपर समाहर्ता ने दिए सख्त निर्देश

error: