बिहार

नीतिश कुमार को मुख्यमंत्री रहते तख्त पटना साहिब के किए चौहमुखी विकास के लिए सदा याद रखा जाएगा : गुरविंदर सिंह

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना साहिब कमेटी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, बिल्डिंग कमेटी चेयरमैन सुमित सिंह कलसी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से शिष्टाचार भेंट करके उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में नई पारी की शुरुआत करने के लिए बधाई दी।

सरदार गुरविंदर सिंह ने कहा नीतिश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर रहते सिख समुदाय और तख्त पटना साहिब के लिए जिस प्रकार से विकास कार्यों को करवाया वह शायद कोई सिख मुख्यमंत्री भी न कर पाता, जिसके लिए उन्हें सदा याद रखा जाएगा। सरदार गुरविंदर सिंह ने कहा हमे पूरी उमीद है कि नीतीश कुमार जी राज्यसभा सांसद के पद पर बैठकर भी सिख समुदाय और तख्त पटना साहिब में संगत सुविधा हेतु नए प्रोजेक्ट लाकर विकास को और आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें जो भी पद मिला है इसके लिए वह गुरु महाराज का शुक्राना करते हैं और उनके संज्ञान में संगत की सुविधा हेतु जो भी कार्य आयेगा ये प्रबंधक उन्हें बताएंगे उन कार्यों को केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से पहल के आधार पर करवाया जाएगा।

Related posts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

error: