बिहार

वेतनमान, पेंशन और स्थायीत्व की मांग को लेकर वित्तरहित शिक्षकों-कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

फुलवारीशरीफ, अजित। वित्तरहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने सोमवार को काला बिल्ला लगाकर सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के खिलाफ विरोध जताया. यह प्रदर्शन ‘वित्त रहित शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा’ के राज्यव्यापी आह्वान के तहत किया गया.मोर्चा की ओर से स्पष्ट कहा गया कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

प्रदर्शन का आयोजन रामलखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद में किया गया, जहाँ प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताते हुए अपनी मांगों को दोहराया।

Advertisements
Ad 1

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि उन्हें अनुदान के बदले नियमित वेतनमान दिया जाए, बकाया अनुदान का एकमुश्त भुगतान किया जाए, सेवा को स्थायी किया जाए और वित्तरहित शिक्षकों के लिए पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रो. रामबीनेश्वर सिंह, राय श्रीपाल सिंह, प्रो. अशोक यादव, डॉ. महेंद्र सिंह, प्रो. बी.डी. यादव, डॉ. शंकर प्रसाद साह, प्रो. घनश्याम चौधरी, प्रो. बीरेंद्र सिंह, प्रो. विजय सिंह, प्रो. रामजीवन यादव, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. कुमार, प्रो. उस्मानी, प्रो. सतेंद्र कुमार, सुरेश यादव, डॉ. परिवेश कुमार साहा, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. शैलेंद्र कुमार रंजन, प्रो. अवधेश कुमार सिंह, प्रो. वीरेंद्र प्रसाद सिंह, आर. एन. उपाध्याय, प्रो. कुमारी सुंदरम, प्रो. मीना कुमारी, प्रो. आरती राज, प्रो. संगीता कुमारी, प्रो. शालिनी कुमारी, प्रो. ममता रानी, गुले ज़ोहरा, रामजी राय, राम ईश्वर, विद्या प्रसाद.कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख शिक्षकों और कर्मचारियों में प्रमुख रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

error: