नालंदा(राकेश): नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के डूमरावां पंचायत के डूमरावां गांव में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान प्रबंधन को लेकर स्थानीय विधायक डॉ जितेंद्र कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार बीडीओ अरबिंद कुमार एवं मुखिया अमित कुमार ने ग्रामीणों के बीच डस्टबिन वितरण का विधिवत शुभारंभ किया. इस मौके पर विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने कचरा संग्रहण करने के लिए हरा व नीले रंग का डस्टबिन वितरित कर लोगों को स्वचछता के प्रति जागरूक किया. साथ ही कचरा उठाव को लेकर डस्टबिन युक्त 12 ठेला व एक ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखा वार्डों में रवाना किया.
इस मौके पर स्थानीय विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग स्वच्छ एवं स्वस्थ रहें उन्होंने कहा कि हर धर्म में स्वच्छता का विशेष महत्व जहां सतावर सफाई होती है वहीं पर देवी देवता बात करते हैं साफ-सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग सभी लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए पहले शहरों में स्वच्छता कर्मी को द्वारा घरों में जाकर उनके कचरे लेते थे और चारों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखते थे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव में रहने वाले लोगों को शहरों जैसे सुविधा देने का हर तरह का अभियान चलाया
जिसमें आज गांव के हर घर में स्वच्छता कर्मी जाएंगे और घरों के कूड़े कचरे को उठाकर ले जाएंगे जिससे गांव में भी स्वच्छता आएगी उन्होंने उन्होंने कहा कि सभी लोग इस योजना को सफल बनाने में अपना योगदान दें वहीं इस अवसर पर डूमरावां पंचायत मुखिया अमित कुमार ने कहा कि अब आपका पंचायत एवं गांव शहरों जैसा स्वच्छ एवं सुंदर दिखेगा. सभी लोग पंचायत को स्वच्छ रखने में अपना अहम योगदान दें. सूखा व गिला कचरा को अलग-अलग करें और सुबह सिटी बजते ही स्वचछता वाहन के डब्बे में बाल्टी का कचरा डाल दें. जिसे सफाई कर्मी निर्धारित जगह पर डंप कर देंगे. उसे रिसाइक्लिंग की जाएगी.
बीडीओ अरबिंद कुमार ने कहा कि पंचायत अब स्वच्छ भारत की श्रेणी में शामिल होकर स्वच्छ व सुंदर दिखेगा. इस मुहिम में सभी पंचायतवासी एकजुट होकर एक सुंदर पंचायत व गांव का निर्माण करें. प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार ने कहा कि गंदगी जनित बीमारी से बचाव के लिए स्वचछता को अपनाइए. गंदगी कई बीमारियों की जड़ है. मौके पर प्रखंड पंचायत पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार,अरविंद कुमार ,वीरेश उर्फ करुण,रवि रंजन सिंह दिनेश पासवान विनय कुमार चन्द्रवंशी,गुड्डू यादव अवधेशपासवान अफजल करीम, के अलावे सभी वार्ड सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए.
