बिहार

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी 56 वीं वाहिनी द्वारा निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाकर किया मुफ़्त दबाई का वितरण

अररिया(रंजीत ठाकुर): 56वीं बटालियन एसएसबी बथनाहा द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत बटालियन के कार्यक्षेत्र मध्य विद्यालय, बसमतिया, वेला के प्रांगण में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर चलाया गया । निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 45वीं वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक भारद्वाज द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों की निःशुल्क जाँच कर मुफ़्त दबाइयों का वितरण किया गया।

मौके पर उपस्थित उपस्थित समस्त ग्रामीणों के समक्ष नशा मुक्त भारत अभियान तथा राष्ट्रीय एकता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के पारा मेडिकल स्टाफ व कार्मिक उपस्थित थे।
इस चिकित्सा शिविर से अधिकाधिक संख्या में सीमावर्ती ग्रामीण लाभान्वित हुए । एस. एस. बी. द्वारा किये जा रहे निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई।

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!

error: