बिहार

महाअभियान के तहत लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में महाअभियान के तहत सभी पंचायतों में कोरोना टीकाकरण किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के पूरे प्रखंड में डोर टू डोर टीका लगाने का काम स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया। इस अभियान में चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर एनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा काफी सक्रिय होकर लोगों को टीका लगाने का का करते दिखे। इसी कड़ी में प्रखंड के नवाबगंज पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुलकाहा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०रजीउद्दीन एवं डॉ० कविता तथा एएनएम उमा सिन्हा, कुमारी रुणा, शकुंतला देवी, आशा दीदी फूलों दास, शशि कला देवी, तथा पंचायत विकास मित्र लक्ष्मण ऋषि देव आदि कर्मियों इस अभियान को सफल बनाने को लेकर काफी सक्रिय दिखे। वहीं कार्यक्रम के निगरानी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित प्रखंड स्वास्थ्य कार्यालय से संजय भगत अकाउंटेंट, संजय कुमार पीएनडब्ल्यू के द्वारा सभी केंद्रों पर निगरानी करते नजर आए। तो वहीं क्षेत्र में वैक्सीन को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

error: